हसनपुर: आदमपुर के गांव दमगडा में सांड ने महिला पर किया हमला, महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक आवारा सांड़ ने घर में घुसकर चारपाई पर सो रही 50 वर्षीय विद्यावती पर हमला कर दिया। सांड़ ने महिला को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय विद्यावती अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रही थीं।