नौगांव: नौगांव पुलिस ने मऊसहानियां मछली मंडी के पास ई-रिक्शा से अवैध शराब पकड़ी, दो वाहन जब्त
नौगांव में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार शाम करीब 4 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर नौगांव थाना पुलिस ने मऊसहानियां मछली मंडी के पास घेराबंदी कर दो ई-रिक्शाओं को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ई-रिक्शा की सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों वाहन जब्