वारासिवनी: सोनझरा में सीसी रोड पर जलभराव ग्रामीणों ने उठाई सुधार की मांग पंचायत से पुरानी पाइप आधारित व्यवस्था बहाल करने की मांग की
ग्राम पंचायत सोनझरा के वार्ड क्रमांक 6 में नई सीसी रोड बनने के बाद जल निकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं उनका आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान पुराने पाइप हटाकर सीमेंट के नाले बना दिए गए जिससे पानी सड़क के दोनों ओर जमा हो रहा है जलभराव के कारण सड़क पर काई जमने लगी है और फिसलने का खतरा बढ़ गया है ग्रामीणों ने पंचायत से समस्या के निराकरण करने की मांग की है