टाटीझरिया: टाटीझरिया के झरपो में 25 एकड़ में बन रहा हाथी रेस्क्यू सेंटर, 'कुमकी' हाथी संभालेंगे कमान
टाटीझरिया के झरपो में 25 एकड़ में बन रहा हाथी रेस्क्यू सेंटर, 'कुमकी' हाथी संभालेंगे कमान। बरसों से हाथियों के उत्पात और फसलों की बर्बादी झेल रहे इलाके के लिए राहत की बड़ी खबर है। टाटीझरिया प्रखंड के झरपो जंगल में 25 एकड़ वन क्षेत्र में अत्याधुनिक 'हाथी ट्रांजिट एंड ट्रीटमेंट सेंटर' (रेस्क्यू केंद्र) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।