गाज़ियाबाद: नंदग्राम क्षेत्र में हाथ में क्रिकेट बैट लेकर सड़क पर दबंगई करती महिला का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बुधवार को थाना नंदग्राम क्षेत्र में एक दबंग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला हाथ में क्रिकेट का बैट लेकर सब्जी की ठेली से सब्जी फेंकती दिख रही है। इसी दौरान सब्जी बेच रही महिला से उसकी हाथापाई भी होती है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।