गाज़ियाबाद: कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को विजयनगर कट से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों ईशान और मृदुल को को विजयनगर कट जीटी रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर चोरी की एक स्कूटी एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने यह स्कूटी इंदिरापुरम से चोरी की है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।