गाज़ियाबाद: नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर वेतन वृद्धि को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल कर दी,जिसके बाद नगर आयुक्त विक्रम आदित्य सिंह मलिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने सफाई कर्मचारियों की बात सुनते हुए उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।