गाज़ियाबाद: मोहन नगर पर ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत
करेहड़ा निवासी 25 वर्षीय सोनिया मंगलवार को अपने निजी काम से जा रही थी, तभी मोहन नगर पर ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी और वह ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। ट्रक के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।