गाज़ियाबाद: मधुबन बापूधाम पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त को संजय नगर सेक्टर 23 से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त हिमांशु तोमर को नशा मुक्ति केंद्र संजय नगर सेक्टर 23 के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करने का काम किया करता है और उसके पास से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है। हिमांशु के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।