डिंडौरी: शाहपुर में अज्ञात कारण के चलते मोटरसाइकिल चालक हादसे का हुआ शिकार , गंभीर रूप से हुआ घायल
डिंडौरी जिले के शाहपुर में अज्ञात कारण के चलते मोटरसाइकिल चालक हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को ग्रामीण और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे मोटरसाइकिल चालक अचानक हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जांच के उपरांत मामले का खुलासा होगा ।