मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भूईली पांडे में बाइक पर सवार दो लोगों को फोर व्हीलर ने मारी टक्कर, दोनों घायल होकर रेफर
बताते चली कि शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के विरसाहपुर गांव निवासी कल्लन पाल व भूईली पांडे गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता दोनों बाइक पर सवार होकर आ रहे थे फोर व्हीलर टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिसमें बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाने पर डॉक्टरों ने एक को वाराणसी के बीएचयू रेफर किया।