कटरा: कटरा के कई इलाकों में बाढ़, डेढ़ सौ परिवारों के घरों में घुसा पानी
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार शाम पांच बजे तक बर्री और सोनपुर पंचायत के निचले इलाकों में बागमती नदी का पानी तेजी से फैल रहा है। बर्री पंचायत के करीब डेढ़ सौ परिवार के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोग अपने घरों से सामान निकाल कर ऊंचे स्थानों पर पलायन कर रहे हैं।