मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से साइकिल सवार 62 वर्षीय वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने मौके पर किया चक्का जाम
चील थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी 62 वर्षी वृद्ध झल्लू यादव गुरुवार की सुबह 11:00 बजे साइकिल से अपने गांव पुरजा गिर की तरफ जा रहे थे गांव से कुछ दूर आगे बढ़े मिर्जापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी जिसमें झल्लू यादव साइकिल से गिरने पर मौत हो गई वही ग्रामीणों ने मिर्जापुर वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया 1 घंटे बाद पुलिस जाम छुड़ाया