बज्जू: बज्जु के चारणवाला में संगठनात्मक बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
Bajju, Bikaner | Jul 7, 2026 बज्जू के चारणवाला में भाजपा गोडू मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष श्रीराम धायल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता कोलायत विधानसभा प्रवासी प्रभारी गिरधारी सिंह ने पार्टी के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।