फारबिसगंज: हिंगना औराही गांव में पति पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद में पत्नी ने खाया विषैला पदार्थ, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत्त हिंगना औराही गांव में पति पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद में पत्नी ने खाया विषैला पदार्थ, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है.