फारबिसगंज: फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने आंधी-तूफान में हुए नुकसान का लिया जायजा.
फारबिसगंज प्रखंड के अड़ाहा पंचायत में आंधी-तूफान से भारी नुक्सान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने गांव का दौरा किया. इस मौके पर उन्होंने कहा पिछले 24 घंटा से बिजली आपूर्ति बाधित है इस पर विभागीय अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा नुकसान का आकलन के लिए अधिकारियों को कहा गया है.