फारबिसगंज: फारबिसगंज में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर की वट सावित्री पूजा
फारबिसगंज में वट सावित्री व्रत को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. दिनभर विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई. इस मौके पर महिलाओं ने कथा सुनकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की. शहर के अनुमंडल मुख्यालय परिसर समेत कई जगहों पर पूजा-अर्चना की गई.