गुन्नौर: धनारी थाने में खुद को आग लगाने वाले युवक की दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान मौत
धनारी थाना क्षेत्र के गांव बगढ़ेर निवासी मोरध्वज ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे धनारी थाने में खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। पुलिस कर्मियों ने तत्काल कंबल और गमछे डालकर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे मोरध्वज को पहले सीएससी बहजोई में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ और फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली में उपचार के दौरान हुई मौत।