प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में परशुराम सेवा के जिला अध्यक्ष बने बबलू जोशी, समाज में विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
परशुराम सेवा के प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष पद पर बबलू जोशी की नियुक्ति के बाद ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ब्रह्मा ज्योति वैदिक गुरुकुल में दीप प्रज्वलंन कर शुभकामनाएं दी और पारंपरिक तरीके से स्वागत अभिनंदन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिनंदन किया गया। जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण रहा।