नरकटियागंज: मोहम्मदपुर और इनरवा गांव के बीच सरेह में विवाहिता की हत्या कर शव को फेंकने का आरोपी मानपुर से गिरफ्तार
शिकारपुर पुलिस ने मानपुर थाने की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर विवाहिता की हत्या मामले की एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस 7 माह से आरोपी की तलाश कर रही थी। बताया जाता है की घटना 2 सितंबर 2023 की है। मामले में शिकारपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। विवाहिता की हत्या कर शव को मोहम्मद पुर और इनरवा गांव के बीच सरेह में आरोपियों ने फेंका था