जगदलपुर: बाबू सेमरा कुरंदी मार्ग पर तहसीलदार ने पकड़ा ओडिशा से लाया जा रहा 250 बोरी अवैध धान
बीती रात जगदलपुर तहसीलदार लखीश्वर पांडे ने जिले में अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए । ओडिशा से जगदलपुर धान का अवैध परिवहन कर रहे एक वाहन को नगरनार से पीछा करते हुए बाबू सेमरा कुरंदी मार्ग पर ओवर टेक करके पकड़ा । इस दौरान वाहन चालक और अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। वाहन से 250 बोरी धान जब्त किया गया।