इटावा: शास्त्री चौराहा पर युद्ध व आपात स्थिति से निपटने के लिए हुआ ब्लैक आउट, सायरन बजते ही छाया अंधेरा, डीएम भी रहे मौजूद
Etawah, Etawah | Jan 23, 2026 युद्ध के हालात से निपटने के लिए प्रदेश भर में शुक्रवार शाम 6 बजे आपात स्थिति यानि ब्लैक आउट किया गया। शास्त्री चौराहा पर सायरन बजते ही अंधेरा छा गया और बचाव के लिए लोग सड़क अपने आंख कान बंद कर लेट गए। ब्लैक आउट शाम छह बजे से 15 मिनट के लिए किया गया। इस दौरान डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने आम लोगों को ऐसे हालात में बचाव के तरीके बताए। अन्य अधिकारी मौजूद रहे।