सिसई: सुपाली निवासी 44 वर्षीय महिला ने कीटनाशक खाया, सदर अस्पताल में भर्ती
Sisai, Gumla | Feb 7, 2025 सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपाली गांव निवासी 44 वर्षीय महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया शुक्रवार की रात उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक घर में सिर्फ उसका पति था उसका बेटा एक शादी समारोह में भाग लेने गया था इसी बीच किसी बात को लेकर उसने फसलों में छिड़काव करने वाला कीटनाशक पी लिया। घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।