इटारसी: रेलवे स्टेशन पर फूड स्टॉल पर वेंडरों द्वारा यात्रियों को बेची जा रही खुले में रखी सामग्री, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़
इटारसी रेलवे स्टेशन पर फ़ूड स्टॉलों पर खुले में खाद्य सामग्री बेची जा रही है, जिसका वीडियो गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सामने आया है, वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है जहां ट्रेन से सफर कर रहे यात्री ने वीडियो बनाया, वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर फूड स्टॉल के आस पास वेंडर खड़े हुए है और उनके पास राखी खाद्य सामग्री खुले में रखी है ।