*विकास की नई परिभाषा: अब फीते से नहीं, बंदूक की नली से नपेगा पुलिया का साइज*
सतना में हाथ में सरकारी फाइलें नहीं, बंदूक लेकर जांच करने पहुंचे इंजीनियर; निरीक्षण के दौरान हथियार लहराने वाले उपयंत्री सतीश समेले को कारण बताओ नोटिस जारी, नौकरी के साथ साथ इंजी समेले लोगों को सम्मोहन भी सिखाते हैं, लेकिन वे खुद ग्रामीणों को बंदूक दिखाकर डरा रहे, वीडियो वायरल।