प्रतापगढ़: जाखम इंटेकवेल एवं चोरमागरा पंप हाउस में रख-रखाव कार्य के चलते शुक्रवार सुबह पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी
प्रतापगढ़, शहरी जल योजना के अंतर्गत जाखम स्थित इंटेकवेल एवं चोरमागरा स्थित पंप हाउस में आवश्यक रख-रखाव कार्य के लिए गुरुवार को शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते शुक्रवार, 19 जून 2026 को प्रातःकाल होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जलदाय विभाग के अनुसार रख-रखाव कार्य पूर्ण होने के बाद नियमित जलापूर्ति व्यवस्था पुनः बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने आमजन से सहयोग ए