दीपावली-छठ से पहले कटिहार में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा...6 प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर खोया, पनीर, बर्फी और गुलाब जामुन के नमूने जब्त किए गए। वहीं 45 किलो संदिग्ध मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। दो दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए शुद्ध मिठाई बेचने की सख्त हिदायत दी गई है।