अतर्रा: अतर्रा में पुलिस ने रात्रि पैदल गश्त की, लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
Atarra, Banda | Apr 4, 2026 अतर्रा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ अतर्रा कस्बे की विभिन्न गलियों और सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया।