लटेरी: आनंदपुर में शिव मंदिर के पास खिन्नी के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
Lateri, Vidisha | Mar 11, 2024 सोमवार को आनंदपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक 25 साल के युवक ने शिव मंदिर के पास खिन्नी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनंदपुर थाना प्रभारी दीपक राठौर ने बताया कि मृतक शराब के नशे का आदि था। मृतक का नाम सुगन जाटव बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।