लटेरी: लटेरी बस स्टैंड से पुलिस ने सट्टा पर्ची और ₹230 नकदी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Lateri, Vidisha | Mar 10, 2024 लटेरी बस स्टैंड से लटेरी पुलिस ने सट्टा पर्ची और 230 रुपए नगदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची और ₹230 नगदी जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।