लटेरी: गांव सिंध में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
लटेरी थाना क्षेत्र के गांव सिंध में पुरानी रंजिश को लेकर एक आरोपी द्वारा फरियादी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शनिवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने फरियादी के साथ मारपीट कर दी फरियादी की शिकायत पर लटेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।