लटेरी: जावती में 3 दिन से लापता 33 साल के व्यक्ति का कुएं में मिला शव ।
शुक्रवार को आनंदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम जावती मे 3 दिन से लापता एक 33 साल के व्यक्ति का शव गांव के ही एक कुएं मे मिला है। आनंदपुर थाना प्रभारी दीपक राठौर ने बताया है। कि मृतक करीब 3 दिन से लापता था जिसका शव गांव के ही एक खाली कुएं मे मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौप दिया है।