लटेरी: मुरवास में सार्वजनिक स्थान पर गांजे का नशा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई
Lateri, Vidisha | Mar 10, 2024 मुरवास पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गांजे का नाश करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। रविवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चिलम में गांजा भरकर नशा कर रहा था। सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही नशा करने की सामग्री जप्त की है।