देवबंद: देवबन्द के कुरलकी में बारिश में तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करने का मामला आया सामने, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे बारिश में कुछ लोग तिरपाल के नीचे एक शव का अंतिम संस्कार करते नज़र आ रहे है। वायरल वीडियो देवबंद के गांव कुरलकी का बताया जा रहा है। श्मशान घाट न होने के कारण गांव वाले भारी बारिश के दौरान अंतिम संस्कार के लिए तिरपाल लगाते नजर आए। काफी समय से ग्रामीण श्मशान घाट पर अत्येन्ष्टि स्थल बनवाने की मांग कर रहे है।