देवबंद: गांव बढ़ेडी मजबता में पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान ग्रामीण, कई बार शिकायत के बाद भी नही हुआ समस्या का समाधान
देवबंद के गांव बढ़ेडी मजबता में गांव की पानी की निकासी को लेकर ग्रामीण परेशान है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी की समस्याओं के समाधान की शिकायत व राज्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों से भी कई बार कर चुके है लेकिन इसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी है।