देवबंद: पिता की डांट से नाराज किशोर ने फंदे पर लटककर दी जान, घटना से परिजनों में मचा कोहराम,देवबंद के मोहल्ला पीरजादगान की घटना
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक पांचवी कक्षा के छात्र ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली।घटना से क्षेत्र ने सनसनी फैल गई।परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना देवबन्द के मोहल्ला पिरजादगान की है। यहां के रहने वाले शमशेर ने अपने बेटे उमर को किसी बात पर डांट दिया था।