देवबंद: संदिग्ध परिस्थितियों में बस स्टैंड पर 45 वर्षीय महिला का पड़ा मिला शव, मृतका की नही हो सकी पहचान
देवबंद में मंगलौर बस स्टैंड पर संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में एक महिला पड़ी हुई मिली। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी है।