देवबंद: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में देवबंद में भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर बांग्लादेश का पुतला फूंका
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवबंद मुज़फ्फरनगर मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए बंग्लादेश का पुतला दहन किया। बाद में जमकर नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपकर बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार को रोके जाने व हिंदुओं की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।