देवबंद: एक व्यक्ति से थैला छीन कर भागने वाले दो अभियुक्तों को बड़गांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन व नगदी हुई बरामद
देवबंद सीओ अशोक सिसोदिया के निर्देशन में थाना बड़ागांव पुलिस ने एक व्यक्ति से छैला छीन कर भागने वाले दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक थैला जिसमे 1100 रुपए की नगदी, सैमसंग कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन व थैले में मौजूद दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं।