मरवाही: मरवाही वनमण्डल से एक किलोमीटर की दूरी पर 52 हाथियों के बड़े दल का डेरा, वन विभाग हुआ अलर्ट
मरवाही वन मण्डल के पेंड्रा रेंज से 1 किलोमीटर दूरी पर 52 हाथियों के एक बड़े दल के विचरण करने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पिछले कई दिनों से इस बड़े दल का मूवमेंट पसान और मरवाही वनमंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र के आसपास बना हुआ है। हाथियों की इस भारी संख्या के चलते सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है।