बक्सर: बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट के दौरान सुरतापुर गांव के पास सर्राफा व्यवसायी को मारी गोली
Buxar, Buxar | Oct 5, 2024 पुलिसिया खौफ से बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार को दिन दहाड़े एक सर्राफा व्यवसायी को 9:30 बजे सुबह में गोली मार दिया है. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने तबीयत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.