भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा ने शिव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
बाड़मेर। पंचायती राज आम चुनाव–2026 के अंतर्गत द्वितीय चरण के मतदान के दौरान भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा ने शिव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
Swaroop Singh Khara BJP Barmer BJP Rajasthan
Barmer, Barmer | Oct 28, 2026