अम्बाला: सभी महिलाओं को संकल्प लेना चाहिए कि छोटे-छोटे समूह बनाकर समाज के लिए काम करें : हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज
Ambala, Ambala | Mar 8, 2024 हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘सब महिलाओं को संकल्प लेना चाहिए कि छोटे-छोटे समूह बनाकर समाज के लिए काम करें’’। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज सुबह ही महिलाओं को सिलेंडर पर 100 रूपए छूट देकर बहुत ही बड़ा तोहफा दिया है।