विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जामुन का पौधा लगाकर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने भी जामुन, आंवला, महोगनी एवं अर्जुन के पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई। वहीं जन सुनवाई कार्यक्रम में समाहरणालय पहुंचे चनपटिया प्रखंड के टिकुलिया चौक निवासी श्री अनिरुद्ध साह ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
#champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #bihar