मोहनिया: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सिकेंदर कुमार सुमन को मोहनिया में किया गया सम्मानित
Mohania, Kaimur | Sep 23, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया में अंबेडकर विकास मंच के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि मोहनिया विधायक संगीता कुमारी रही। जहां न्यू प्राथमिक विद्यालय तरहनी के शिक्षक सिकेंदर कुमार सुमन को सम्मानित किया गया। इनको राष्ट्रपति द्वारा भी इसी वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जा चुका है।