पटेरा: पटेरा हाईस्कूल में शिक्षकों के विवाद,वायरल वीडियो मामले में एसडीएम के आदेश पर जांच टीम स्कूल पँहुची
Patera, Damoh | Aug 20, 2026 पटेरा हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा गंभीर आरोप लगाने वाली शिक्षिका वंदना भोज द्वारा दिए गए बयान के वायरल वीडियो और विवाद मामले में एसडीएम के आदेश पर जांच टीम पटेरा हाई स्कूल पहुंची,नायब तहसीलदार पटेरा मानसी अग्रवाल के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारीयो की संयुक्त टीम पटेरा स्कूल पहुंची और टीम ने स्कूल में विद्यार्थियों,संबंधित शिक्षकों से पूछताछ की।