जांजगीर: 16 जून से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, कलेक्टर ने तैयारियों को पूरा करने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 16 जून से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने, विद्यार्थियों का स्वागत करने तथा गणवेश, पाठ्यपुस्तक, साइकिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।