महरौनी: बीते लगभग 20 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई सौजना निवासी नाबालिक किशोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली
बीते लगभग 20 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में सौजना निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हुई थी। मामले में परिजनों ने गांव के नामजद आरोपियों पर अपहरण किए जाने की आशंका जताई थी।घटना के लगभग 20 दिन बाद जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा मामले में अभी तक कोई उचित कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की गई है।पीड़ित परिवार ने एसपी से बेटी को सकुशल बरामद किए जाने की मांग की है।