सिरसागंज: दहेज हत्या मामले में थाना नगला खंगर पुलिस ने महाराणा प्रताप चौराहा के पास से वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान मीरा देवी उर्फ कुशमा देवी पत्नी स्वर्गीय मलखान सिंह निवासी ग्राम परियर की ठार थाना नगला खंगर के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने उसे महाराणा प्रताप चौराहा के पास से पकड़ा।