फतेहाबाद: शमशाबाद पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों को देखकर अश्लील गाना गाने व कमेंट करने के 2 आरोपियों को फूल सिंह पुरा से दबोचा
Fatehabad, Agra | Oct 13, 2025 शमशाबाद पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बच्चियों के सामने अश्लील गाने और कमेंट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही की है। एसओ शमशाबाद पवन कुमार सैनी के मुताबिक शमशाबाद पुलिस की मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी तभी फूलसिंह पुरा के पास से पुलिस ने महिलाओं, बच्चियों को देखकर अश्लील गाने और कमेंट करने के दो आरोपियों को पकड़ लिया।